तकुल्टी ग्राम सभा में लंबे समय से तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों और पशुधन को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में आज तेंदुआ फंसने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम को तत्काल सूचना दे दी गई है।
यह कार्रवाई भले कुछ विलंब से हुई हो, लेकिन जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम है। तकुल्टी न्याय पंचायत से जुड़े समस्त गांवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रयास में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अंबा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री सुनील जोशी, पूर्व प्रधान रूपनौली श्री चंद्रशेखर जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री महेश कुमार, ग्राम प्रधान तकुल्टी श्रीमती मनीषा देवी, समाजसेवी श्री कुबेर सिंह बिष्ट तथा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा श्री केवल चमकनी के निरंतर प्रयास सराहनीय रहे हैं।
मैं वन विभाग से आग्रह करता हूँ कि भन्टी के हथेली खोला तथा तकुल्टी क्षेत्र में पिंजरा यथावत रखा जाए, क्योंकि यहां आज भी कई तेंदुए देखे जा रहे हैं। प्रतिदिन पालतू पशुओं पर हमले हो रहे हैं और स्कूली बच्चों सहित आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है।
क्षेत्र के उभरते हुए लोकप्रिय एवं कर्मठ समाजसेवी श्री सुनील जोशी लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं, जो निश्चित रूप से सराहनीय है।
— पूर्व प्रधान, प्रकाश चंद्र
