
2 अगस्त अमिताभ बच्चन के रिबर्थडे पर दिल्ली के हारकोर्ट बटलर स्कूल में “A for Amitabh”, चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेकों छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने हुनर को पेश किया। प्रतियोगिता में अमिताभ बच्चन के जीवन से संबंधित चित्र बनाकर छात्रों ने प्रतियोगिता में सभी का दिल जीत लिया। आलोभा एंटरटेनमेंट ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर विनीत चौधरी, नवीन कुमार, करमजीत सिंह (संयोजक), शाल ढिल्लों (सह संयोजक) और समीर गांगड (प्रिंसिपल) मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर बच्चों को महात्मा गांधी, सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन के उच्च चरित्र और समर्पण से प्रेरणा लेने के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विनीत चौधरी ने डॉ हरिवंश राय बच्चन की कविता मधुशाला के अंशों को बोलकर और अमिताभ बच्चन के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर असरदार तरीके से बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में अमिताभ बच्चन के जीवन में 2 अगस्त के महत्व पर अपनी बात रखी और बताया कैसे 1982 में कुली की दुर्घटना के बाद अमिताभ बच्चन ने जीवन में विभिन्न ऊंचाइयों को छुआ। डेढ़ घंटा चले इस आयोजन में सभी बच्चों को सर्टिफिकेट और रिफ्रेशमेंट प्रदान की गई। प्रतियोगिता में छात्र कविश और प्रांजल अव्वल स्थान पर रहे। कुल 10 विजेता चुने गए, जिन्हें संस्था द्वारा गिफ्ट हैंपर और इनाम से नवाजा गया।
