11 अक्टूबर 2026 को महानायक अमिताभ बच्चन के 84वे जन्मदिन के अवसर पर, दिल्ली में एल टी जी ऑडिटोरियम में डॉ विनीत चौधरी द्वारा लिखित किताब ए फॉर अमिताभ (A for Amitabh) का विमोचन किया गया। ये किताब अमिताभ बच्चन के 50 साल से भी लम्बे सिनमाई सफर पर आधारित है। वैसे आपको बता दे कि अमिताभ बच्चन ने पहले ही लगभग जुलाई के महीने में मुंबई स्थित अपने घर जलसा में इस पुस्तक को देखा, सराहा और इसकी पहली ड्राफ्ट कॉपी को स्वीकृत कर, इसको विमोचित किया था। आज दिल्ली में इस मौके पर काफी संख्या मे अमिताभ बच्चन के प्रशंसक उपस्थित रहे। किताब का विमोचन fm रेडियो की बेहतरीन, लोकप्रिय ऐंकर
सायमा रहमान ने किया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन के सम्मान में A for Amitabh, रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि ये किताब सभी बिग बी फैंस के लिए संजो कर रखने वाला एक दस्तावेज है, जोकि अमिताभ बच्चन के संघर्ष और उनकी ऊंचाई को सही प्रकार से दर्शाता है। फिल्मी पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा। चौधरी लगभग पिछले 12 सालों से हर वर्ष अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में इस शो का आयोजन करते आ रहे है। ये संगीतमय शो लोगों के बीच काफी मशहूर है और डॉ चौधरी को स्टेज का बच्चन के तौर पर जाना जाता है। शो की शुरुआत होते ही दर्शकों की खुशी का ठिकाना न रहा। चौधरी के मंच पर आते ही दर्शक ने जबरदस्त तालियां, सीटियों और बच्चन, बच्चन की आवाज़ से उनका अभिवादन किया। खासतौर पर उनकी प्रस्तुति मैं हु डॉन, सारा ज़माना हसीनों का दीवाना और मेडली पर दर्शक दीर्घा में ही लोग थिरकने लगे। डॉ विनीत चौधरी के साथ डॉ मानवी, मोहित, शालू सिंह, माया, नीरज गोस्वामी, गीतिका और अरविंद शर्मा ने शो में प्रस्तुति दी। इस मौके पर पूर्व एन एस जी कमांडो दिनेश हुड्डा, पूर्व एम्स प्रोफेसर डॉ भल्ला और नोएडा इंडस्ट्री अध्यक्ष दलजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया।
दिल्ली में एल टी जी ऑडिटोरियम में डॉ विनीत चौधरी द्वारा लिखित किताब ए फॉर अमिताभ (A for Amitabh) का विमोचन किया गया
