अमरावती विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र में हुआ प्रोफेसर (डॉ.) दिनेश चमोला ‘शैलेश’ का व्याख्यान 

अमरावती विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र में हुआ प्रोफेसर (डॉ.) दिनेश चमोला ‘शैलेश’ का व्याख्यान

मदन मोहन मालवीय टीचर ट्रेनिंग सेंटर, संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय,* महाराष्ट्र की ओर से *नई शिक्षा नीति 2020* के अधीन *एन ई पी अभिमुखीकरण* के अंतर्गत संकाय सदस्यों के शिक्षण ज्ञान संवर्धन हेतु प्रख्यात साहित्यकार, प्रो *दिनेश चमोला ‘शैलेश’* ने *’भारतीय ज्ञान परंपरा : हिंदी भक्ति काव्य ‘,* विषय पर ऑनलाइन *पुनश्चर्या पाठयक्रम* में *विषय विशेषज्ञ (Resource Person)* के रूप में प्रभावी व्याख्यान दिया । इसमें अनेक विषयों यथा – विज्ञान, इंजीनियरी तथा वैज्ञानिक विषयों के अनेक शिक्षक, अधिकारी तथा संकाय सदस्य सम्मिलित रहे । विभिन्न विधाओं में *सात (7) दर्जन* से अधिक पुस्तकें लिखने वाले तथा *राष्ट्रीय स्तर पर 60 से पुरस्कारों* सम्मानित होने वाले, प्रो. चमोला राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साढ़े चार दशकों से हिंदी साहित्य, अनुवाद , शब्दावली व विभिन्न भाषा-वैज्ञानिक विषयों पर व्याख्यानों के लिए ससम्मान आमंत्रित किए जाते रहते हैं जो उत्तराखंड के लिए अत्यंत गौरव का विषय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *