पंखुड़ी पाठक को उत्तराखंड में चुनाव के लिए राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक बनाया
देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व प्रत्याशी नोएडा निवासी पंखुड़ी पाठक को उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक मनोनीत किया गया है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने मीडिया से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में पंखुड़ी पाठक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के मीडिया अभियान, संवाद और प्रचार-प्रसार को बेहतर समन्वय के साथ संचालित करने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि पंखुड़ी पाठक के अनुभव और मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका से उत्तराखंड में कांग्रेस के चुनावी अभियान को मजबूती मिलेगी।
पंखुड़ी पाठक को उत्तराखंड में चुनाव के लिए राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक बनाया
