फ्रैंकलिन टेम्पलटन का फ्रैंकलिन इंडिया बैंकिंग एंड पीएसयू डेट फंड ने पूरे किए 12 साल, निवेशकों के लिए बना भरोसेमंद विकल्प

  1. फ्रैंकलिन टेम्पलटन का फ्रैंकलिन इंडिया बैंकिंग एंड पीएसयू डेट फंड ने पूरे किए 12 साल, निवेशकों के लिए बना भरोसेमंद विकल्प

 

मुंबई,:  फ्रैंकलिन इंडिया बैंकिंग एंड पीएसयू डेट फंड ने अपने 12 साल पूरे कर लिए हैं। यह अपने कैटेगरी की सबसे पुरानी स्कीम में से एक है। इस दौरान यह फंड लगातार ग्रोथ देने वाला और डेट म्यूचुअल फंड स्पेस में एक भरोसेमंद निवेश विकल्प के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

 

यह फंड मुख्य रूप से हाई क्वालिटी फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है। फंड का पैसा ज्यादातर बैंक, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs), वित्तीय संस्थानों और कुछ नगर निगमों द्वारा जारी किए गए डेट सिक्योरिटीज में लगाया जाता है। इस रणनीति का उद्देश्य कम क्रेडिट जोखिम के साथ बेहतर रिटर्न देने का है।

 

फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड की चांदनी गुप्ता ने कहा कि, “यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है, जो अपने अतिरिक्त पैसे को एक साल से ज्यादा समय के लिए ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, जो कम क्रेडिट जोखिम वाले हाई-क्वालिटी डेट इंस्ट्रूमेंट्स के पोर्टफोलियो से नियमित आय देने का लक्ष्य रखती है।”

 

फंड में निवेशकों के लिए कई सुविधाजनक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कोई एंट्री या एग्जिट लोड नहीं है, जिससे यह एक फ्लेक्सिबल निवेश विकल्प बनता है। इसमें मिनिमम 5,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है और इसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में अतिरिक्त निवेश किया जा सकता है। यही वजह है कि यह फंड बड़े दायरे के निवेशकों के लिए आसानी से उपलब्ध है।

 

बदलते इंटरेस्ट रेट साइकिल के बीच निवेशक लगातार स्थिरता वाले विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे माहौल में फ्रैंकलिन इंडिया बैंकिंग एंड पीएसयू डेट फंड उन निवेशकों के लिए एक समझदारी भरा विकल्प बनकर उभरता है, जो मिड टर्म में रेगुलर इनकम, पूंजी की सुरक्षा और लगातार बेहतर प्रदर्शन चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *